काला हिरण मामला : जोधपुर कोर्ट से सलमान खान को बड़ी राहत..

By Tatkaal Khabar / 17-06-2019 12:24:54 pm | 22554 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड एक्टर  सलमान खान को काला हिरण के अवैध शिकार मामले में फर्जी हलफनामा प्रस्तुत करने के केस में बरी कर दिया गया है. उनपर यह आरोप था कि उन्होंने अवैध शिकार के इस मामले में हथियार को लेकर फर्जी हलफनामा प्रस्तुत किया था.सलमान खान पर यह आरोप था कि उन्होंने 1998 में काले हिरण शिकार मामले के दौरान अपने हथियार का लाइसेंस गुम हो जाने के कारण जो शपथ पत्र पेश किया था, वह फर्जी था. पिछली सुनवाई जो  11 जून को सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में सुनवाई हुई थी. इसमें सलमान खान के वकील ने कोर्ट में कहा था कि सलमान खान इरादा झूठा शपथ पत्र दाखिल करने का नहीं था.