17वीं लोकसभा के पहले सत्र की हुई शुरुआत, PM मोदी, अमित शाह समेत कई सांसदों ने लिया शपथ

By Tatkaal Khabar / 17-06-2019 02:28:59 am | 14340 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली।सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज (सोमवार) से शुरू हुआ । इसमें केंद्रीय बजट पारित किया गया और तीन तलाक जैसे अन्य महत्वपूर्ण विधेयक इसमें सरकार के एजेंडे में प्रमुख रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी लोकसभा के पहले सत्र की पूर्वसंध्या पर रविवार को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत चुने हुए सभी नए सांसदों को 17वीं लोकसभा के पहले दिन सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हालांकि संसद का नजारा काफी अलग नजर आया। दरअसल इस बार कई नए चेहरे जीतकर आए हैं, जबकि कुछ दिग्गज नेताओं की कमी खल रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी, पिछली लोकसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, ज्योतिरादित्य सिंधिया इस लोकसभा का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में सांसदों की सीटिंग पोजिशन भी बदल गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मोदी के बगल वाली सीट मिली है। 

इससे लग रहा है कि राजनाथ ही सरकार में नं.2 पोजिशन पर रहेंगे। राजनाथ के बाजू में गृह मंत्री अमित शाह बैठे। वर्ष 2014 में 16वीं लोकसभा में मोदी के पास राजनाथ और फिर तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का स्थान था। सुषमा ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा। सुषमा की सीट शाह को मिली है।