अमित शाह तय करेंगे हरियाणा विधानसभा के चुनावी रणनीति

By Tatkaal Khabar / 20-06-2019 03:15:11 am | 13485 Views | 0 Comments
#

चंडीगढ़:योग दिवस पर 21 जून को होने वाले ' राजनीतिक योग' पर हरियाणा के सभी दलों की नज़रें लगी हुई है। अमित शाह योग दिवस पर रोहतक आ रहे है।  लोक सभा चुनावों से पहले यही रोहतक कांग्रेस के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता था। दरअसल, अमित शाह को रोहतक बुलाने के पीछे भाजपा के कई राजनीतिक मायने हैं। अमित शाह ऐसे समय में रोहतक आ रहे हैं, जब हरियाणा के सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव के मोड में हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस दौरे में मुख्यमंत्री द्वारा राजनीतिक हालातों पर अमित शाह को रिपोर्ट देते हुए आगामी रणनीति पर अनौपचारिक मुहर लगवाई जाएगी। शाह के दौरे के बाद अगले सप्ताह भाजपा द्वारा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।