जम्मू-कश्मीर से जल्द हटेगी धारा - 370, मोदी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध

By Amitabh Trivedi / 29-06-2019 04:18:32 am | 11912 Views | 0 Comments
#

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के बारे में  BJP महासचिव राम माधव ने  बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हर हालत में हटाया जाएगा. इसके लिए बीजेपी सरकार प्रतिबद्ध है. राम माधव ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए संकल्प ले लिया है. जल्द ही वहां से घारा 370 का खात्मा किया जाएगा. 

गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में धारा 370 को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा - 370 अस्थायी है. इसके बाद कैबिनेट मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने भी इसको लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अब विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा. राम माधव ने कहा कि बीजेपी सरकार जम्मू-कश्मीर से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करना चाहती है.

उन्होंने पूर्व पीएम पंडित नेहरू के उस बयान को भी दोहराया. उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने जब जम्मू-कश्मीर में धारा-370 लागू किया था. उस वक्त उन्होंने भी यही कहा था कि यह स्थायी नहीं है. इसे कुछ वक्त के बाद हटाया लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि धारा-370 को हटाने का अब समय आ गया है.