यह न्‍यू इंडिया के निर्माण में अहम कड़ी साबित होगा : PM मोदी

By Tatkaal Khabar / 05-07-2019 08:44:01 am | 12826 Views | 0 Comments
#

मोदी सरकार का पूर्णकालिक बजट शुक्रवार को पेश किया गया. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट को ग्रीन बजट का नाम दिया है. उनके मुताबिक ये बजट देश को समृद्ध बनाने वाला साबित होगा. इस बजट से देश के विकास की रफ्तार को गति मिलेगी. उन्‍होंने कहा कि ये बजट न्यू इंडिया के निर्माण में अहम कड़ी साबित होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि यह देश को समृद्ध और जन-जन को समर्थ बनाने वाला बजट है. इस बजट से गरीब को बल मिलेगा और युवाओं को बेहतर कल मिलेगा. इस बजटइस बजट से टैक्स व्यवस्था में सरलीकरण और इन्फ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण होगा.

के माध्यम से मध्यम वर्ग को प्रगति मिलेगी. विकास की रफ्तार को गति मिलेगी.