PM मोदी ,अमित शाह एवं लोकसभा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

By Tatkaal Khabar / 10-07-2019 03:35:08 am | 13308 Views | 0 Comments
#

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। लोकसभा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वास्थ एवं लंबी आयु की कामना की।
लोकसभा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वास्थ एवं लंबी आयु की कामना की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन की कार्यवाही के बीच राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।
बिरला ने सदन में उपस्थित सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि आज सदन के उपनेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन है। उन्होंने समूचे सदन की ओर से राजनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।