मुकुल रॉय का दावा; CPM, CONGRESS और TMC के 107 विधायक BJP में होंगे शामिल

By Amitabh Trivedi / 13-07-2019 03:04:05 am | 15087 Views | 0 Comments
#

BJP नेता मुकुल रॉय ने शनिवार को दावा कि जल्द ही कांग्रेस, टीएमसी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के 107 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे। उन्होनें कहा कि हमारे पास उनकी सूची तैयार है और वे हमारे संपर्क में हैं। 
इससे पहले पांच विधायक और 100 से ज्यादा पार्षद भाजपा में पहले ही शामिल हो चुके हैं। आपको बता दें कि 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 211, कांग्रेस को 44, सीपीएम को 26 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थी। 

पश्चिम बंगाल में बहुमत के लिए 148 विधायकों की आवश्यकता है। ऐसे में अगर 107 विधायक बीजेपी में शामिल हो भी जाते हैं, तब भी ममता बनर्जी की सरकार बनी रहेगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके है कि तृणमूल कांग्रेस के 40 से ज्यादा विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं।