SBI ने ग्राहकों को दी ये बड़ी सौगात

By Tatkaal Khabar / 15-07-2019 03:32:30 am | 19187 Views | 0 Comments
#

बैंक ''स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया'' (SBI) में अगर आपके अकाउंट हैं तो यहां इससे जुड़ी एक अहम जानकारी दी जा रही है जिसे जानना जरुरी है . स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जिन ग्राहकों ने फिक्स्ड डिपाजिट कराया है तो पैसों की बचत करने के लिए फॉर्म 15G/H जमा करानी चाहिए. कुल आमदनी और बैंक एफडी से मिलने वाले ब्याज को मिलकर इनकम टैक्स की छूट की सीमा के अंदर है तो फॉर्म 15G/H जमा कर इस बात की घोषणा की जाती है.फार्म 15G/H बैंक में जमा करने से बैंक की तरफ से दिए गए ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता और आपके रिटर्न से कर कटौती नहीं की जाती है. रिटर्न में कटौती से बचने के लिए फॉर्म 15G/H जमा करना अनिवार्य है जिससे आपको प्राप्त फ़ो रहा ब्याज टैक्सेबल नहीं रह जाता. अगर आप भी फिक्स्ड डिपाजिट में निवेश करते हैं और की मैच्योरिटी पर मिलने वाले रिटर्न में कटौती नहीं चाहते तो यह फॉर्म जल्द जमा करें .