ओवैसी पर भड़के अमित शाह, बोले- सुनने की आदत डालो

By Tatkaal Khabar / 15-07-2019 04:46:00 am | 17976 Views | 0 Comments
#

लोकसभा में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी बिल पेश किया गया. बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह एनआईए बिल पर बोल रहे थे. इसी दौरान एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी बीच में बार-बार कुछ टीका-टिप्पणी कर रहे थे.

सत्यपाल सिंह की ओर से ओवैसी को लोकसभा स्पीकर ने बोलने से मना किया, लेकिन उन्होंने बीच में बोलना नहीं छोड़ा. ओवैसी के बार-बार बोलने की वजह से गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें समझाइश दे दी.

उन्होंने ओवैसी को कहा कि सत्यपाल सिंह की बातें ध्यान से सुनें. इसी दौरान ओवैसी ने फिर से बीच में टीका-टिप्पणी शुरू कर दी. इसके बाद अमित शाह नेगृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "जब कोई और बोलता है तो आप चुप रहकर सुनते हैं लेकिन जब सत्यपाल सिंह बोल रहे हैं तो आप लगातार बीच में बोल रहे हैं. आपको सुनने की आदत डालनी होगी."

कहा कि आपको सुनने की आदत डालनी होगी.