उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिला नया अध्यक्ष,स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त

By Tatkaal Khabar / 16-07-2019 03:10:08 am | 20396 Views | 0 Comments
#

भारतीय जनता पार्टी ने आज अहम फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश  में नए पार्टी अध्यक्ष की नियुक्ति की है। स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है 
 भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने अध्यक्ष को बदला है, पार्टी ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है, स्वतंत्र देव सिंह को तुरंत प्रभाव से पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह घोषणा की गई है। स्वतंत्र देव सिंह से पहले महेंद्र नाथ पांडे उत्तर प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष थे। महेंद्र नाथ पांडे अब केंद्र में मंत्री बन चुके हैं और भाजपा की एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत उनकी जगह स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि स्वतंत्र देव सिंह भी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।