कर्नाटक :गवर्नर की दूसरी डेडलाइन भी क्रॉस, फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कर्नाटक की सियासी नाटक

By Tatkaal Khabar / 19-07-2019 02:24:44 am | 17335 Views | 0 Comments
#

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन वाली एचडी कुमारस्वामी की गठबंधन पर संवैधानिक खतरा मंडराने लगा है। राज्यपाल दो बार मुख्यमंत्री को सदन में बहुमत साबित करने को कह चुके हैं। लेकिन अभी तक कुमारस्वामी ने राज्यपाल के निर्देशों को कोई तवज्जो नहीं दी है। हालांकि इस बीच कांग्रेस ने फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं राज्यपाल भी अब कानूनी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं।
फिलहाल राज्यपाल वजुभाई वाला ने राज्य की कुमारस्वामी सरकार को शाम छह बजे तक सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। हालांकि कल रात में भी राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आज दोपहर 1.30 बजे तक बहुमत साबित करने को कहा था।लेकिन कुमारस्वामी ने राज्यपाल के किसी भी आदेश को तरजीह नहीं दी। राज्यपाल कल विधानसभा अध्यक्ष को भीव सदन में बहुमत कराने के आदेश दे चुके हैं। जबकि राज्यपाल रमेश कुमार का कहना है कि वह विधानसभा अध्यक्ष को आदेश नहीं दे सकते हैं महज सलाह दे सकते हैं।