प्रियंका की ‘गिरफ्तारी’ यूपी में सरकार की असुरक्षा को दिखाती है: राहुल गांधी

By Tatkaal Khabar / 19-07-2019 02:57:18 am | 16561 Views | 0 Comments
#

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उस समय “गैरकानूनी रूप से गिरफ्तार” किया गया जब वह सोनभद्र जिले में हुए खूनी संघर्ष के पीड़ितों से मिलने जा रही थीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “सत्ता का मनमाना इस्तेमाल” उनकी बढ़ती असुरक्षा को उजागर करता है।राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सोनभद्र में प्रियंका की गैरकानूनी गिरफ्तारी परेशान करने वाली है। वह उन 10 आदिवासियों के परिवारों से मिलने जा रही थीं जिनकी अपनी जमीन छोड़ने से इनकार करने पर निर्मम हत्या कर दी गई। उन्हें रोकने के लिए सत्ता का मनमाने ढंग से इस्तेमाल किया गया है। इससे भाजपा सरकार की बढ़ती असुरक्षा का पता चलता है।’’