मुंबई के बांद्रा में MTNL की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सभी लोग सुरक्षित

By Amitabh Trivedi / 22-07-2019 02:40:26 am | 14990 Views | 0 Comments
#

सोमवार को बांद्रा में स्थित महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में बिल्डिंग में करीब 84 लोग फंस गए थे। जिनको दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इमारत में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सुचना मिलने पर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। आग इतनी भयानक तरीके से लगी थी कि उसपर काबू पाने में समय लगा। बिल्डिंग में फंसे लोगों को बड़ी क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं, अभी तक बिल्डिंग में लगी आग के कारणों को पता नहीं चल पाया है।