CM योगी ने 5 ई-रिक्शा चालकों को भाजपा का सदस्य बनाया

By Tatkaal Khabar / 05-08-2019 03:33:31 am | 15818 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) ने रविवार को पांच ई-रिक्शा चालकों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्य बनाया।

ई-रिक्शा चालक विशाल तिवारी, राशिद आलम, हरिराम यादव, गुड्डू चौरसिया और विनोद कुमार को मुख्यमंत्री ने भगवा पार्टी का सदस्य बनाया।

यह कदम भाजपा के सदस्यता अभियान का एक हिस्सा है, जो 10 अगस्त को समाप्त होगा।

भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से कहा गया है कि वे समाज के सभी वर्गों के लोगों तक अपनी पहुंच बनाएं और एकजुटता की भावना पैदा करने के लिए उन्हें सदस्य बनाएं।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।पार्टी के संगठन सचिव सुनील बंसल के अनुसार, किसानों, मजदूरों, धोबी, कुम्हार, बढ़ई, लोहार के साथ ही इंजीनियरों, डॉक्टरों, शिक्षकों, कलाकारों, लेखकों और खिलाडिय़ों को पार्टी के साथ जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।

बंसल ने शनिवार को निषाद समुदाय के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया था। भाजपा के अन्य नेता भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाशिये पर पड़े जाति समूहों तक पहुंच रहे हैं।