जीवी पंत ने रखी थी यूपी के समग्र विकास की बुनियाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By Amitabh Trivedi / 10-09-2019 12:07:03 pm | 13683 Views | 0 Comments
#

Lucknow :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की बुनियाद रखी थी। उनका सपना उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाना था। मेरी सरकार केंद्र की मदद से उनके सपनों को साकार करने का संभव प्रयास कर रही है।
मंगलवार को यहां लोकभवन में जीवी पंत की 132 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वर्गीय पंत कुशल प्रशासक के साथ महान स्वतंत्रा संग्राम सेनानी भी थे।

उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको देशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की बुनियाद रखी थी। उनका सपना उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाना था। मेरी सरकार केंद्र की मदद से उनके सपनों को साकार करने का संभव प्रयास कर रही है।

के सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंपी गयी। प्रदेश के समग्र विकास का खाका तैयार कर उन्होंने खुद को साबित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में भी जीवी पंत ने देश की उस समय की आंतरिक चुनौतियों को सफलता से सामना किया। राजनीति में वे मूल्यों, आदर्शों और शुचिता के प्रतीक थे। इन्हीं सारी खूबियों के नाते न रहने के बावजूद भी वह हम सबके लिए अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम में सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।