EPF के ब्याज दर को बढ़ा कर केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी

By Tatkaal Khabar / 24-09-2019 03:03:48 am | 17464 Views | 0 Comments
#

श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर को अधिसूचित कर दिया है. श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को कहा कि अब यह ब्याज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के छह करोड़ अंशधारकों के खातों में डाला जाएगा.अभी तक ईपीएफओ 2017-18 के लिए मंजूर ब्याज दर 8.55 प्रतिशत के हिसाब से ईपीएफ निकासी दावों का निपटान कर रहा था. अब 2018-19 के लिए ईपीएफओ दावों का निपटान ऊंची 8.65 प्रतिशत की ब्याज दर पर कर सकेगा.