योगी ने प्रदेश में बाढ़ तथा अतिवृष्टि से होने मौतों के लिए जिलाधिकारियों को नजर रखने व मृतक के परिजनों को 24 घंटे में 04 लाख रु0 की आर्थिक मदद देने के दिए निर्देश

By Tatkaal Khabar / 27-09-2019 08:50:12 am | 12007 Views | 0 Comments
#

लखनऊ: 27 सितम्बर, 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाढ़ और अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से समस्त राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें। मुख्यमंत्री जी ने यह निर्देश भी दिए कि अतिवृष्टि से मृत्यु होने की स्थिति में मृतक के आश्रितों को 24 घंटे के अंदर 04 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाय। ज्ञातव्य है कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज बारिश से जनपद चंदौली में 03 व्यक्तियों, जनपद अमेठी तथी भदोही में 02-02 व्यक्तियों तथा जनपद अयोध्या और वाराणसी में 01-01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल जमाव की स्थिति में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।