बेरोज़गार 10वीं पास को योगी सरकार दे रही 25 लाख रुपये, ये है आवेदन करने की डेट

By Tatkaal Khabar / 07-10-2019 01:52:45 am | 18085 Views | 0 Comments
#

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार कई कदम उठा रही है. इन्हीं में से एक है स्वरोजगार योजना. इस योजना के मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना नाम दिया गया है. जो उत्तर प्रदेश के शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में मदद कर रही है. इस योजना के तहत उम्मीदवार को 25 लाख रुपये तक दिए जा रहे हैं.

इस योजना के तहत उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम 25 लाख रुपये तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम 10 लाख रुपये तक लागत की परियोजना स्थापित की जा सकेगी. उद्योग क्षेत्र के लिए अधिकतम 6.25 लाख रुपये तथा सेवा क्षेत्र हेतु 2.50 रुपये का मार्जिन मनी उपलब्ध कराई जाएगी. जो उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के उपरांत अनुदान में परिवर्तित हो जायेगा.


इस योजना का लाभ लेने के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन पत्र भरकर जमा किया जा सकता है. जिसके लिए कोई भी 18 साल से लेकर 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैंं. जिसके लिए उम्मीदवार का कम से कम दसवीं या हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है. इस योजना के आवेदन पत्र कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, औद्योगिक संस्थान- नुनिहाई, आगरा में 15 अक्टूबर 2019 तक जमा किये जा सकते हैं.