पुलिस ने जैश के 4 आइईडी एक्सपर्ट पकडे , पुलवामा में बड़े धमाके की तैयारी में थे

By Tatkaal Khabar / 19-11-2019 01:35:52 am | 31017 Views | 0 Comments
#

कश्मीर में आतंकवाद की जड़ें काटने में लगी जम्मू-कश्मीर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलवामा में पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के चार आइईडी एक्पर्ट आतंकियों को दबोच लिया है। इन आतंकियों के पकड़े जाने से जहां आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद को बड़ा झटका लगा है, वहीं आतंकियों द्वारा आने वाले दिनों में रची जा रही बड़ी साजिश का भी भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए ये आतंकी सैन्य काफिलों को आइईडी बम धमाकों के जरिए निशाना बनाने की विभिन्न साजिशों में लिप्त थे। गिरफ्तारी के दौरान इनसे आपत्तिजनक साजो-सामान भी मिला है।