CAA उत्तर प्रदेश दंगा : उपद्रवियों के खिलाफ CM योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा ;,जिन लोगो ने दंगा किया उनकी होगी संपत्ति जब्त

By Tatkaal Khabar / 19-12-2019 04:25:42 am | 16715 Views | 0 Comments
#

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों की आग में उत्तर प्रदेश भी झुलस रहा है।  अब अशांति फैलाने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपना लिया है। योगी ने अधिकारियों को उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है और इस बात के भी निर्देश दिए हैं कि आम लोगों को कोई असुविधा ना हो।

योगी ने कहा कि किसी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनकी संपत्ति नीलाम कर इस पैसे से नुकसान की भरपाई करेगी। लखनऊ में ओबी वैन, रोडवेज बस और वाहनों को आग लगाई गई है। ज्ञापन देकर लौट रहे तत्वों ने यहां वाहनों में तोडफ़ोड़ और आगजनी की है। जहां भी सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ है वहां पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

विपक्षी दलों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और वे नागरिकता कानून को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। एनआरसी मुद्दे पर राष्ट्र विरोधी ताकतें हिंसा फैला रही हैं। इसमें कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल शामिल हैं। लखनऊ और संभल में वाहन फूंके गए हैं जो कि अस्वीकार्य है। मैंने लोगों से आग्रह किया है कि हिंसा न करें।