मुंबई में नागरिकता कानून के समर्थन में बीजेपी की रैली

By Tatkaal Khabar / 27-12-2019 02:56:57 am | 18284 Views | 0 Comments
#

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता नहीं छीनता है. उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के बीच जागरूकता फैला रही है कि इस कानून का इरादा पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यको की मदद करना है जो धार्मिक उत्पीड़न के शिकार हैं. इस कानून के समर्थन में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित एक रैली में हिस्सा लेने के दौरान सीएम फडणवीस ने विपक्षी दलों पर भारतीय मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया. 


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "पाकिस्तान ने विभाजन के दौरान दिये अपने इस (अंतर्निहित) आश्वासन को पूरा नहीं किया कि (दोनों ही देशों में) अल्पसंख्यकों की रक्षा की जाएगी. इसलिए भारत को उनकी देखभाल करनी है क्योंकि वे हमारे अपने लोग हैं." उन्होंने कहा, "विपक्ष जानबूझकर इस कानून के बारे में भारतीय मुसलानों के बीच गलतफहमी पैदा करने का प्रयास कर रहा है. वोटबैंक की राजनीति की खातिर, विपक्ष अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है."