फिल्म 'शिकारा : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित'को देख भावुक हुए आडवाणी

By Tatkaal Khabar / 08-02-2020 03:56:29 am | 17473 Views | 0 Comments
#

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित' देख कर भावुक हो गए। आडवाणी को एक वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि फिल्म के अंत में वह अपने आंसुओं को रोक रहे हैं, जिसके बाद चोपड़ा उनके पास जाकर घुटनों के बल बैठ जाते हैं, और उन्हें सांत्वना देते हैं।

'शिकारा' में यह दिखाया गया है कि किस तरह कश्मीरी पंडितों को कश्मीर घाटी में स्थित उनके घर से भगाया जाता है।

यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा के दिल के काफी करीब माना जा रहा है।