Weather Update : 15 मार्च को कई राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट

By Tatkaal Khabar / 14-03-2020 03:35:43 am | 24177 Views | 0 Comments
#

देश में मौसम अभी बिगड़ा हुआ है। बीते दो दिन कई राज्‍यों ने बारिश की मार झेली। अभी हालात सुधरने वाले नहीं हैं। संडे, 15 मार्च को देश के कई शहरों में भारी बारिश का खतरा है। यह बारिश इसलिए भी घातक है क्‍योंकि इससे बीमारियां बढ़ सकती हैं। यदि इन शहरों में आपके भी शहर का नाम शामिल है तो सतर्क हो जाइये। बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से संभावित रूप से प्रभावित होने वाले शहरों के नाम यहां देखिये।

- राजधानी दिल्‍ली भारी बारिश झेल रही है। बीते 24 घंटों में यहां बारिश और ओलावृष्टि हुई है। 15 मार्च, संडे को भी दिल्ली, पूर्वोत्तर दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सहित कई हिस्सों में भारी बारिश के हालात बन सकते हैं। आज रात अगले कुछ घंटों तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।

- दिल्‍ली एनसीआर के लिए मौसम अच्‍छा नहीं है। गाजियाबाद, पूर्वोत्तर दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सहित दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में भारी ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। भारी बारिश नोएडा के कुछ हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा रही है।

अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश अभी जारी रहेगी।

- उत्‍तर भारत में खराब मौसम से जूझने की चुनौतियां हैं। स्‍कायमेट वेदर का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी गरज के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं।