फरीदाबाद में विदेश से आए 232 यात्री, 28 दिन तक रखा जाएगा निगरानी में

By Tatkaal Khabar / 21-03-2020 02:42:32 am | 23062 Views | 0 Comments
#

भारत में कोरोना के जितने भी इन्फेक्शन आये हैं, सब के सब विदेशी पर्यटकों से या विदेश से देश वापस लौटे भारतीयों से आये हैं. एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है लेकिन एयरपोर्ट पर कोरोना के लक्षण देखकर ही ऐसे लोगों को आइसोलेशन केंद्रों में रखा जा रहा है, कुछ लोगों के अंदर वायरस के इन्फेक्शन होते हैं लेकिन जब एयरपोर्ट पर कोरोना के लक्षण नहीं दिखते तो इन्हें यह हिदायत देकर छोड़ा जाता है कि अपने घरों में कुछ दिन अलग रहें और लक्षण दिखने पर प्रशासन को सूचित करें और टेस्ट कराएं। प्रशासन खुद ऐसे लोगों को 28 दिन तक अलग रखकर इनकी निगरानी करता है.

फरीदाबाद में भी 232 लोग विदेश से लौटे हैं. स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी कोरोना डा. रामभक्त ने बताया कि जिला फरीदाबाद में अभी तक बाहर से आए हुए कुल 232 यात्रियों की सूचना मिली थी। इनमें से 28 यात्रियों को अलग रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 204 अभी निगरानी में है। अभी तक एक मामला संदिग्ध है, जिसके सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा 64 अन्य व्यक्ति भी निगरानी में अलग रखे गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोडल अधिकारी ने जिस मरीज को संदिग्ध बताया है उसकी कोरोना इन्फेक्शन की पुष्टि हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने की है.