भारतीय जांबाज़ों ने पाक की कई चौकियां किया तबाह

By Tatkaal Khabar / 10-04-2020 03:29:40 am | 17397 Views | 0 Comments
#

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में केरन सेक्टर पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन कर लगातार गोलीबारी करने के बाद भारत ने इसका कड़ा जवाब दिया है। डिफेंस प्रवक्ता ने बताया कि पाक की गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना जो कार्रवाई की है, उसमें पाक के कई आतंकियों के लिए बनाए लॉन्च पैड, असलहा और चौकियां तबाह हो गई हैं।