Ramadan 2020: "चाँद के तस्दीक" नहीं होने पर "रोजे" शनिवार से शुरू

By Tatkaal Khabar / 24-04-2020 02:25:42 am | 16451 Views | 0 Comments
#

Ramadan 2020 प्रदेश में गुरुवार को चांद नहीं दिखने और इसकी तस्दीक (पुष्टि) नहीं होने पर शनिवार से रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा।
Meerut News Ramadan 2020

 भारत में चांद रात शुक्रवार को होगी और रोजे शनिवार से शुरू हो जाएंगे। कोरोना वायरस और लाकडाउन के चलते पहली बार रमजान की सभी इबादतें घर में ही होंगी। इसके लिए उलेमा ने अपील भी की हैं। रमजान के पवित्र महीने में पूरे 30 दिन तक मुस्लिम समुदाय भूखा-प्यासा रहकर अल्‍लाह की इबादत करेगा। रमजान के दौरान अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए सहरी और इफ्तार करते समय कुछ खास बातों का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो खास बातें। 

1-फाइबर युक्त चीजें खाएं-
रमजान के पवित्र महीने में सहरी और इफ्तार करते समय कम चिकनाई वाली चाजों का ही सेवन करें। इस दौरान दिनभर खुद को तृप्त महसूस कराने के लिए उच्च-फाइबर वाला आहार जैसे सब्जियों के साथ पनीर,चिकन,अंडे के साथ मल्टीग्रेन वाली रोटी का सेवन करें।

2- नींबू पानी- 
शाम के समय नमक और चीनी मिलाकर बनाए गए एक गिलास नींबू पानी से अपना रोजा खोलें, इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

3-खजूर-
खजूर परंपरागत रूप से और स्वास्थ्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये ऊर्जा स्रोत और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन मधुमेह रोगियों को खजूर का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को लैक्टोस से समस्या है, वे नियमित दूध के बजाय सोया मिल्क का सेवन कर सकते हैं।

4-दवा लेना न भूलें-
दिल की बीमारी, श्वांस, डायबिटीज के रोगी दवा लेने का समय बदल सकते हैं लेकिन अपनी दवा लेना न भूलें। ऐसा करना आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।