Lockdown 4.0 जारी हो सकता है बढ़ाने का निर्देश, जानें क्या होंगे बदलाव

By Tatkaal Khabar / 16-05-2020 04:12:11 am | 18757 Views | 0 Comments
#

 कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की वजह से देश में जारी लॉकडाउन (Lockdown) के तीसरे चरण की मियाद कल 17 मई को खत्म हो रही है. अब तक केंद्र सरकार से मिले संकेत इशारा दे रहे हैं कि 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा. जो 31 मई तक चल सकता है. 

इस लॉकडाउन 4.0 (Lockdown 4.0) के बारे में गृह मंत्रालय आज किसी भी वक्त नई गाइडलाइंस जारी कर सकता है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत देश के नाम अपने संबोधन में दे चुके हैं. हालांकि पीएम ने यह भी कहा था कि लॉकडाउन 4 पूरी तरह से नया होगा. इसमें कई तरह के बदलाव और छूट दिए जाएंगे. 

क्या क्या होंगे नए नियम जानिए 
नागरिकों को स्वास्थ्य और सुरक्षा का खुद ध्यान रखना होगा
- लॉकडाउन 4.0 में अर्थव्यवस्था पर जोर दिया जाएगा
- केंद्र की तरफ से राज्यों को छूट दी जा सकती है 
- ग्रीन जोन में यातायात और उद्योगों को अनुमति मिल सकती है
- साथ ही ग्रीन जोन में बस और टैक्सी चलाने को मंजूरी मिल सकती है
- यात्री ट्रेन को फिलहाल नहीं चलाया जाएगा
- लेकिन स्पेशल ट्रेन और श्रमिक ट्रेन पहले की तरह चलेंगी और संख्या और रूट में इजाफा किया जाएगा 
- 18 मई से चुनिंदा रूट पर घरेलू उड़ान सेवा पर भी विचार किया जाएगा