देश के तीन राज्यों में कोरोना के 58 फीसदी मामले

By Tatkaal Khabar / 21-05-2020 02:20:55 am | 17532 Views | 0 Comments
#

 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में काफी तेजी से फैल रहा है और इन तीनों राज्यों में संक्रमितों की कुल संख्या 65025 हो गयी है जो देश भर में कुल संक्रमितों का लगभग 58 प्रतिशत है तथा इन तीन राज्यों में कुल 2,226 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,609 नये मामले आये जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 112359 पर पहुंच गयी है। देश में इस संक्रमण से कुल 3435 लोगों की मौत हुई है तथा 45300 लोग स्वस्थ हुए हैं।