दिल्‍ली में फिर से होगी शराब सस्ती

By Tatkaal Khabar / 21-05-2020 02:41:53 am | 19438 Views | 0 Comments
#

कोरोना की वजह से दिल्‍ली में महंगी बिक रही शराब अब फिर से सस्‍ती होने वाली है। यह निर्णय सरकार ने गुरुवार को लिया है। सरकार ने शराब पर से कोरोना टैक्‍स हटाने का फैसला लिया है।लॉकडाउन के बाद खुली शराब की दुकानों पर उमड़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने शराब पर कोरोना टैक्‍स लगा दिया था। इसके बाद दिल्ली में शराब 70 फीसद महंगी हो गई थी।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण सरकार की कमाई पूरी तरह से ठप हो चुकी है। ऐसे में सरकार ने शराब पर 70 फीसद कोरोना टैक्‍स लगा कर पिछले कुछ दिनों में ही 55 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है। सरकार की खराब होती माली हालत के बीच शराब दुकानों पर लग रही लंबी-लंबी कतार को कम करने के लिए भी यह एक तरह से अच्छा कदम माना जा रहा था, हालांकि कई जानकार यह कह रहे थे कि सरकार को इस आपात स्‍थिति में कुछ कमाई हो जाएगी।