छत्तीसगढ़ में बड़े आतंकी हमले की आशंका, जारी किया अलर्ट:गृहमंत्रालय

By Tatkaal Khabar / 15-06-2020 04:46:13 am | 18243 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में बड़े आतंकी हमले की आशंका जताते हुए राज्य सरकार को अलर्ट जारी किया है। मंत्रालय ने राज्य सरकार को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला हो सकता है। गृह मंत्रालय ने इलाके में तैनात फोर्स और पुलिस के जवानों को संभलकर तलाशी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।

कोरोना संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों में नक्सली लगातापर सक्रिय हैं। लॉकडाउन (पूर्णबंदी) में जहां नक्सलियों ने कई नापाक इरादों को अंजाम देने की कोशिश की है तो वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में तैनात जवानों ने उनके मंसूबों पर पानी फेरने का काम किया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़े हमले की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि बस्तर के जगंली इलाकों में लगातार पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाकर नक्सली हमलों को नाकाम करने का काम किया गया है। सूत्र बताते हैं कि अर्द्धसैनिक बलों की कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं और बड़े हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।