भारत 'मजबूत' है 'मज़बूर' नहीं, हमारी सरकार की क्षमता है - आंखें निकालकर हाथ में दे देना;उद्धव ठाकरे

By Tatkaal Khabar / 19-06-2020 03:46:54 am | 15933 Views | 0 Comments
#

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी तनाव और शहीदों के मुद्दे पर शुक्रवार को ऑल पार्टी मीटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महाराष्ट्र  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि  शिवसेना समेत सभी राजनीतिक दल उनके साथ हैं। 

बैठक के दौरान चीन की हरकत पर नाराजगी जताते हुए सीएम ने कहा कि हम सशस्‍त्र बल और उनके परिवार के साथ हैं। उन्‍होंने कहा,'भारत शांति चाहता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम कमजोर हैं। चीन का स्वभाव विश्वासघात है। भारत 'मजबूत' है 'मज़बूर' नहीं। हमारी सरकार की क्षमता है - 'आंखें निकालकर हाथ में दे देना।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंटेलीजेंस रिपोर्ट, सैटेलाइट इमेज को लेकर मोदी से सवाल पूछे। हालांकि, तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि हम सरकार के साथ हैं। एनडीए की सहयोगी जदयू ने भी कहा कि इस घड़ी में सभी दलों को एकजुट रहना चाहिए।