कठुआ रेप केसः बेटी की मौत पर राजनीति न करे कोई :पिता

By Tatkaal Khabar / 13-04-2018 03:33:28 am | 21735 Views | 0 Comments
#

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में इसी साल जनवरी में आठ साल की बच्ची से दरिंदगी की हद पार की गई. बच्ची से गैंगरेप और हत्या के चार महीने बाद पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इस मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं, पूरे मामले को सियासी रंग दिए जाने की कोशिश भी हो रही है. इस बीच बच्ची के पिता का बयान आया है. बच्ची के पिता का कहना है, 'मेरी बेटी महज़ आठ साल की थी. वो हिंदू-मुस्लिम नहीं जानती थी. जो आज मेरी बेटी के साथ हुआ, वो कल किसी दूसरे की बेटी के साथ भी हो सकता है. इसलिए इस मामले में राजनीति न करें.'घटना के कुछ दिन पहले पीड़ित परिवार के रिश्तेदार के यहां कोई फंक्शन था. पीड़िता के पिता ने अपने सभी बच्चों के लिए नए कपड़े सिलवाए थे. जब दर्जी के यहां से नए कपड़े बनकर आए, तो उसे पहनने के लिए उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं थी.