DU ने स्थगित कर दी ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा,हाईकोर्ट को दिया जवाब

By Tatkaal Khabar / 08-07-2020 03:26:44 am | 16449 Views | 0 Comments
#

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उसने ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) स्थगित कर दी है, जो 10 जुलाई से शुरू होने वाली थी।

अधिवक्ता सचिन दत्ता ने अदालत को सूचित किया कि यूजीसी और एमएचआरडी के संशोधित दिशा-निर्देश आने के बाद, विश्वविद्यालय ने उन ऑनलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने की योजना बनाई है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह की एकल पीठ के समक्ष दत्ता ने कहा, हम इसे आयोजित करने के इच्छुक थे, लेकिन अंतिम समय में यूजीसी के दिशा-निर्देश आ गए।

वहीं, पीठ ने कहा, इन परीक्षाओं को इन नए दिशानिर्देशों के मद्देनजर स्थगित करने के लिए कोई बाध्यता नहीं थी।