भारत ने सीरिया में संयम बरतने को कहा

By Tatkaal Khabar / 15-04-2018 10:52:05 am | 21705 Views | 0 Comments
#

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा सीरिया में रासायनिक हथियारों वाले ठिकानों को निशाना बनाकर हमला शुरू किए जाने के बाद भारत ने सभी संबंधित पक्षों से कहा कि वे संयम बरतें तथा आगे टकराव बढ़ाने से बचें।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने सीरिया में हालिया हवाई हमलों का संज्ञान लिया है और हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा , ‘हमने सीरिया में हालिया हवाई हमलों का संज्ञान लिया है। भारत हालात पर नजदीकी नजर बनाए हुए है। अगर रासायनिक हथियारों के कथित उपयोग की बात सही है तो यह निंदनीय है।