सचिन पायलट मासूम चेहरा, लेकिन निकम्मा और नाकारा - अशोक गहलोत

By Tatkaal Khabar / 20-07-2020 03:13:36 am | 17494 Views | 0 Comments
#

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को नाकारा, निकम्मा बता दिया है।
जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मासूम चेहरा और हिन्दी-अंग्रेजी में अच्छी पकड़ वाले पायलट ने मीडिया को इंप्रेस कर रखा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान ही एक ऐसा राज्य होगा, जहां कभी पिछले 7 साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से पायलट को हटाने की मांग किसी कांग्रेसी ने
की हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि पायलट 10-12 साल में सबकुछ बन गए, ऐसा बहुत कम होता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की राजनीति में जो खेल उन्होंने खेला है बहुत दुर्भाग्यूर्ण है। सीएम ने कहा कि किसी को यकीन नहीं होता था। यह व्यक्ति यह काम कर सकता है। सभी को लड़वाने का काम सचिन पायलट कर रहा है।