बेहद गुणकारी है इमली का बीज,वेट लॉस में है मददगार

By Tatkaal Khabar / 07-08-2020 02:27:34 am | 24982 Views | 0 Comments
#

इमली सिर्फ स्वाद में टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इसमेंकई औोषधीय गुण पाए जाते हैं. इसमें कई पोषक तत्व जैसी विटामिन सी, ई, बी, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैगनीज और फाइबर होता है. साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. आज हम आपको इमली के बीच खाने के फायदें के बारे में बताएंगे.

एक्सपर्ट के मुताबिक ये कैल्शियम और मिनरल से भरपूर होता है इसलिए हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों की समस्या को भी ठीक करता है. एक उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम कम होने लगता है. जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. लेकिन इसके सेवन से महिलाओं की इस समस्या को भी दूर किया जा सकता है.