लखनऊ के चारबाग स्टेशन में लगी आग, 2 एटीएम जलकर राख

By Tatkaal Khabar / 11-08-2020 04:01:38 am | 16733 Views | 0 Comments
#

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में मंगलवार को अचानक आग लग गई, आग लगने की वजह से दो एटीएम जलकर राख हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

एटीएम जिस बैंक का है उसके तकनीकी विंग के अधिकारियों ने मौके पर जांच की। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। चारबाग स्टेशन पर जीआरपी थाने के प्रवेश गेट के बगल में एटीएम कम्प्लेक्स है। इस कम्प्लेक्स में इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है।

आग लगते देख रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन की बिजली काट दी। वहीं जीआरपी की सूचना पर इंडियन बैंक के कई अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। बैंक अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को ही एटीएम की सर्विस शुरू की गई थी। अब तक नोट जलने की पुष्टि नहीं की गई है। हलांकि रेलवे के अधिकारियों ने अभी इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।