मशहूर शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन, राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने जताया शोक

By Tatkaal Khabar / 17-08-2020 03:34:09 am | 27097 Views | 0 Comments
#

देश के मशहूर शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन पर देश के राष्ट्रपति रामनाम कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पंडित जसराज का दिल का दौरा पड़ने के कारण सोमवार सुबह अमेरिका में निधन हुआ.
    Nishikant Kamat

पंडित जसराज कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन के बाद से अमेरिका के न्यूजर्सी में ही थे. पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज ने उनके निधन की जानकारी दी. उनके परिवार ने बताया, "बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि संगीत मार्तंड पंडित जसराज जी का अमेरिका के न्यूजर्सी में अपने आवास पर आज सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.''