हमें फैसला करना चाहिए कि हमें केंद्र सरकार से डरना है या लड़ना है:उद्दव ठाकरे

By Tatkaal Khabar / 26-08-2020 04:44:32 am | 14786 Views | 0 Comments
#


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमें फैसला करना होगा कि डरना है या लड़ना है? गैर बीजेपी दलों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने कहा, ''हमें फैसला करना चाहिए कि हमें केंद्र सरकार से डरना है या लड़ना है।''
उद्धव ठाकरे ने कहा, ''गैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए क्योंकि केंद्र सरकार हमारी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।'' कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में केंद्र-राज्य संबंध, केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई, जीएसटी, नीट-जेईई परीक्षा जैसे कई अहम मुद्दे छाए रहे।