ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स का निधन,IPL 2020 में कर रहे थे कमेंट्री

By Tatkaal Khabar / 24-09-2020 02:54:01 am | 19530 Views | 0 Comments
#

शानदार बल्लेबाजी और रिटायरमेंट के बाद अपनी कमेंट्री के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का निधन हो गया है। डीन जोंस ने मुंबई में आखिरी सांस ली। डीन जोंस स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा थे और वो आईपीएल में कमेंट्री कर रहे थे। डीन जोंस की मौत की वजह दिल का दौरा है और वो महज 59 साल के थे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है. जोंस IPL 2020 के कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे और मुंबई के एक सेवन स्टार होटल में बायो सिक्योर माहौल में रूके थे. जोंस की उम्र 59 साल की थी. डीन जोंस अपने जमाने के न सिर्फ एक मंझे हुए क्रिकेटर थे बल्कि एक बेहतरीन क्रिकेट एक्सपर्ट भी थे. उन्हें दुनिया भर की क्रिकेट लीग में कमेंट्री करने का अनुभव था.
बता दें डीन जोंस आईपीएल 2020 में स्टार स्पोर्ट्स के लिए मुंबई से कमेंट्री कर रहे थे। डीन जोंस कमेंट्री की दुनिया में बेहद चर्चित नाम हैं। उन्हें प्रोफेसर डीनो के नाम से भी जाना जाता था। मेलबर्न में जन्मे डीन जोंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.55 की औसत से 3631 रन बनाए। डीन जोंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 216 था। जोंस ने 11 शतक ठोके और वो कप्तान एलेन बॉर्डर के पसंदीदा बल्लेबाजों में से एक थे।
डीन जोंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 164 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 6068 रन बनाए। जोंस ने वनडे में 7 शतक और 46 अर्धशतक लगाए।