बुद्धिज्म एवं भारतीय संस्कृति के Centre of Excellence के रूप में विकसित होगा गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय

By Tatkaal Khabar / 13-10-2020 04:52:45 am | 18520 Views | 0 Comments
#

Lucknow :  भारतीय संस्कृति से संबंधित शोध/प्रशिक्षण कार्य को वरीयता प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, गौतमबुद्ध नगर को बुद्धिज्म एवं भारतीय संस्कृति के Centre of Excellence के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। उक्त विश्वविद्यालय को वर्तमान में लागू अधिनियम के अंर्तगत ही बुद्धिज्म एवं भारतीय संस्कृति से सम्बंधित शोध/प्रशिक्षण/स्टडी टुअर आदि के माध्यम से भारतवर्ष का सबसे उत्कृष्ट केंद्र बनाने हेतु निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री Yogi ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय को वित्तीय रूप से स्वावलंबी बनाने तथा राज्य सरकार की औद्योगिकीकरण व विकास सम्बन्धी विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं में विश्वविद्यालय के प्रभावी योगदानCM Yogi ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय को वित्तीय रूप से स्वावलंबी बनाने तथा राज्य सरकार की औद्योगिकीकरण व विकास सम्बन्धी विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं में विश्वविद्यालय के प्रभावी योगदान को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया

को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री जी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार व प्रशासनिक गतिविधियों के सुविधाजनक संचालन हेतु गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, गौतमबुद्ध नगर को Affiliating University के रूप में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।