भारत में जल्द शुरू होगा कोरोना वैक्सीन के दूसरे फेज का ट्रायल

By Tatkaal Khabar / 17-10-2020 12:43:14 pm | 20004 Views | 0 Comments
#

कोरोना वायरस (Coronavirus) वैक्सीन के विकास को लेकर एक अच्छी खबर है. सूत्रों के मुताबिक, भारत में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik-V) के दूसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organisatio) के एक विशेषज्ञ पैनल ने शुक्रवार (17 अक्टूबर) को वैक्सीन के दूसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी भारतीय दवा निर्माता डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (DRL) को देने की सिफारिश की है.

दूसरे ट्रायल टेस्ट में शामिल होंगे 1400 वॉलंटियर्स
मालूम हो कि हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल फर्म ने 13 अक्टूबर को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को दोबारा ट्रायल के लिए दोबारा आवेदन दिया था और देश में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी के दूसरे और तीसरे फेज के मानव परीक्षण (clinical trials) एक साथ कराने की मंजूरी देने की मांग की थी. इस संबंध में जानकारी मिली है कि संशोधित प्रोटोकॉल के तहत डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (DRL) ने बताया हैं कि दूसरे ट्रायल टेस्ट में 100 सब्जेक्ट्स शामिल होंगे, जबकि परीक्षण के तीसरे चरण में 1,400 वॉलंटियर्स को शामिल किया जाएगा.

दूसरे ट्रायल सफल होने के बाद तीसरे परीक्षण को मिलेगी अनुमति
सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 पर बनी विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने हाल ही में विचार-विमर्श के बाद संभावित टीके के दूसरे चरण के परीक्षण पहले करने की अनुमति देने की सिफारिश की.