मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

By Tatkaal Khabar / 19-11-2020 03:00:53 am | 14078 Views | 0 Comments
#

Lucknow :  लखनऊ: 19 नवम्बर, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हंै।
आज यहां जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व में आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परम्परा व संस्कृति है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का सन्देश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परम्परा का जीवन्त उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19मुख्यमंत्री ने छठ पर्व के समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की

के प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है।