अनरसा: छठ पूजा स्पेशल प्रसाद में बनाएं

By Tatkaal Khabar / 20-11-2020 02:43:37 am | 50706 Views | 0 Comments
#

इस समय चारो तरफ छठ पूजा का धूम है। इसमें महिलाएं अपने बच्चों व घर की सुख-शांति के लिए व्रत रखती है। साथ ही इसमें अलग-अलग पकवान प्रसाद के तौर पर तैयार किए जाते हैं। खासतौर पर चावल से अनरसा बनाया जाता है। यह खाने में कुरकुरा-सा होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। ऐसे में अगर आप इसे बनाने की सोच रहे है तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

आवश्यक सामग्री:
चावल- 2 कप (रातभर भिगोएं)
गुड़- 1 कप (पिघला हुआ)
सूजी- 2 बड़े चम्मच 
घी जरूरतानुसार
चीनी- स्वादानुसार

बनाने की विधि:
1. सबसे पहले चावल को धोकर रातभर भिगोएं।
2. अगली सुबह इसे एक पेपर पर डालकर सुखाएं।
3. चावल को मिक्सर में डालकर पाउडर बनाएं।
4. पाउडर को छन्नी से छानकर इसमें घी और गुड़ मिलाएं।
5. इसमें बिना पानी डाले आटा गूंथ कर कुछ घंटे अलग रख दें।
6. एक प्लेट में सूजी, चीनी और तिल मिलाकर रखें।
7. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां लेकर बॉल्स बनाकर सूजी के मिश्रण में कोट करें।
8. अब पैन में घी गर्म करके बॉल्स को सुनहरा होने तक तलें।
9. इसे प्लेट में निकाल कर गर्मा-गर्म सर्व करें।
10. लीजिए आपके अनरसा बनकर तैयार है।