भारत में जल्द इस्तेमाल हो सकती है फाइजर की कोरोना वैक्सीन

By Tatkaal Khabar / 06-12-2020 09:56:43 am | 19421 Views | 0 Comments
#

फाइजर कंपनी अपने बनाए कोविड-19 टीके (Corona vaccine) के इमरजेंसी में इस्तेमाल की परमिशन लेने की कोशिश कर रही है। दवा निर्माता कंपनी फाइजर की भारतीय यूनिट ने टीके के इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के समक्ष आवेदन किया है। फाइजर(pfizer)  ने उसके कोविड-19 टीके को ब्रिटेन (Britain) और बहरीन (Bahrain) में ऐसी ही मंजूरी मिलने के बाद ये अनुरोध किया है। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दवा नियामक को दायर किए गए अपने आवेदन में कंपनी ने देश में टीके के आयात एवं वितरण के संबंध में मंजूरी दिये जाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, दवा एवं क्लीनिकल परीक्षण नियम, 2019 के विशेष प्रावधानों के तहत भारत की आबादी पर क्लीनिकल परीक्षण की छूट दिए जाने का भी अनुरोध किया है।