प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 88वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दी बधाई

By Rupali Mukherjee Trivedi / 05-01-2021 03:10:20 am | 14816 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का मंगलवार को को 88वां जन्मदिन है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 88वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने उनके आवास पर जाकर कल्याण सिंह से भेंट की और उन्हेंं जन्मदिन की बधाई दी. इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे.

सीएम योगी ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.
प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2021


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि मैंने फोन कर कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी.