पश्चिम बंगाल: कोयला तस्करी केस में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा से सीबीआई की पूछताछ

By Tatkaal Khabar / 23-02-2021 10:39:49 am | 41469 Views | 0 Comments
#

  • कोलकाता: पश्चिम बंगाल कोयला तस्करी केस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची सीबीआई की टीम अब वहां से रवाना हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक CBI की टीम ने अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ की।  CBI ने कल ही अभिषेक की पत्नी रुजिरा की बहन मेनका से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि उनसे बैंक खातों और लेन-देन को लेकर पूछताछ की गई थी।