बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: झारग्राम में CM ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को निशाना बनाया बोली वैक्सीन नहीं दे रही है केंद्र की मोदी सरकार

By Rupali Mukherjee Trivedi / 17-03-2021 10:24:35 am | 16303 Views | 0 Comments
#

 पश्चिम बंगाल के झारग्राम की चुनावी सभा में ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, बंगाल को केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन नहीं दे रही है।


सीएम ममता ने कहा कि हम लंबे वक्त से कह रहे हैं कि हम बंगाल के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगवाएंगे, पीएम मोदी ने बिहार में मुफ्त वैक्सीन की बात कही थी। क्या वहां के लोगों को वैक्सीन मिल पाई। ममता बनर्जी ने एक बार फिर अपने भाषण में राशन स्कीम की बात दोहराई, जिसपर चुनाव आयोग आपत्ति जता चुका है।