उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल के चार वर्ष हुए पूरे, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी बधाई

By Tatkaal Khabar / 18-03-2021 12:13:28 pm | 18851 Views | 0 Comments
#

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनको आज बधाई दी है। भारतीय जनता पार्टी ने 18 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित किया था। उन्होंने 19 मार्च को दिन में दो बजकर 20 मिनट पर शपथ ली थी।

भारतीय जनता के अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके कार्यकाल के चार वर्ष पूरा होने पर बधाई दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बधाई का ट्वीट किया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के चार वर्ष पर नड्डा ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि यह चार वर्ष प्रदेश के किसी भी सरकार के चार सफलतम वर्ष रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई के साथ-साथ शुभकामनाएं। इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को भी बधाई व शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपनी सरकार के चार वर्ष पूरा करने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें वह सरकार के चार वर्ष के काम पर प्रकाश डालने के साथ आने वाले एक वर्ष की अपनी योजना को मीडिया के सामने रखेंगे। वह लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, उनके साथ इस दौरान दो डिप्टी सीएम तथा कई कैबिनेट मंत्री भी रहेंगे। लखनऊ में शुक्रवार को अवध शिल्प ग्राम में सार्वजनिक कार्यक्रम भी होगा। इसमें सरकार की उपलब्धियों को लेकर कई सार्वजनिक कार्यक्रम भी होंगे।