लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी हुए कोरोना संक्रमित, एम्स में भर्ती

By Tatkaal Khabar / 21-03-2021 01:44:37 am | 16111 Views | 0 Comments
#

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए है। उन्हें निगरानी में रखने के लिए 20 मार्च को AIIMS कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि बिरला हाल ही में संसद की कार्यवाही में लोकसभा की अध्यक्षता करते देखे गए थे।

अस्पताल ने उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। इसके अनुसार वह 19 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और 20 मार्च को निगरानी के एम्स कोविड सेंटर में भर्ती हुए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।